FIFA World Cup 2026 Winner: स्पेन या अर्जेंटीना, कौन जीतेगा फीफा वर्ल्ड कप का खिताब? जानें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना की भिड़ंत होनी है.

मुकाबला 20 जुलाई को रात में 12:30am (भारतीय समय के अनुसार) से खेला जाएगा. दुनियाभर में मैच को लेकर कयासों का दौर जारी है.

हर कोई अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहा है कि इस बार कौन सी टीम फीफा की ट्रॉफी उठाएगी.

क्या बोले रोनाल्डो नाजारियो? ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल रोनाल्डो नाजारियो ने स्पेन का पक्ष लिया.

उन्होंने ईएसपीएन से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि स्पेन की टीम आसानी से जीत लेगी. अगर स्पेन 1 या 2 गोल से आगे निकल जाता है, तो मुझे नहीं लगता कि अर्जेंटीना के पास मैच पलटने की ताकत होगी.

Plastic Currency: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, जानिये