जानिए किस विदेशी नेता सबसे पहले किया था ताजमहल का दीदार
मोहब्बत की बेमिसाल निशानी ताजमहल की खूबसूरती का जादू हमेशा से दुनिया के सिर चढ़कर बोलता रहा है.
हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी पत्नी के साथ इस अद्भुत स्मारक को निहारने पहुंचे
जिसने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर ताज के आकर्षण को सुर्खियों में ला दिया है.
मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पसंदीदा बेगम मुमताज महल की याद में इस भव्य स्मारक का निर्माण करवाया था.
ताजमहल को भारतीय, फारसी और इस्लामी वास्तुकला के बेहतरीन और अनोखे तालमेल से तैयार किया गया है.
अमेरिकी विदेश मंत्री से पहले सदियों से दुनिया के बड़े-बड़े नेता यहां आते रहे हैं.
रिकॉर्ड्स के मुताबिक, सबसे पहले अफगानिस्तान के राजा अमीर अब्दुर्रहमान खान ने साल 1895 में ताजमहल का दीदार किया था.
वह आधिकारिक तौर पर भारत की यात्रा पर आने वाले और इस ऐतिहासिक स्मारक की सुंदरता को करीब से देखने वाले दुनिया के पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष थे.
एक दिन में कितनी बिजली खपा देते हैं यूपी वाले, जानें
Learn more