समुद्र की तरफ ही क्यों झुके होते हैं नारियल के पेड़, जानिये

नारियल ज्यादातर दक्षिण भारत राज्यों में पाया जाता है.

यहां पर समंदर किनारे रेत पर जब आप टहलने जाएं तो आपको दूर तक फैले नारियल के पेड़ बड़ा सुकून देते हैं.

लेकिन अगर आपने ध्यान दिया हो तो ये पेड़ हमेशा ही समंदर की तरफ झुके नजर आते हैं. जानिये क्यों 

नारियल का बाहरी खोल इतना कड़ा और हल्का होता है कि यह बिना पानी में डूबे हफ्तों तक तैर सकता है.

जब कोई पका नारियल नीचे गिरता है, तो समुद्र की लहरें उसे अपने साथ बहाकर सैकड़ों किलोमीटर दूर ले जाती हैं.

नारियल के पौधे के विकास में समंदर किनारे मिलने वाली तेज धूप का बड़ा योगदान होता है.

इस पेड़ की लंबी और फैली पत्तियां बिल्कुल एक प्राकृतिक सोलर पैनल का काम करती हैं.

इन पत्तियों पर जितनी तेज धूप पड़ती है, पेड़ के अंदर भोजन बनने की प्रक्रिया उतनी ही तेज हो जाती है.