पुराने समय में जमीन के नीचे क्यों दबाकर रखा जाता था खजाना, जानें

प्राचीन सभ्यता में कोई भी बैंकिंग संस्थान या फिर सुरक्षित सरकारी तिजोरी नहीं थी जहां लोग अपना धन जमा कर सकें.

राजा, व्यापारी और अमीर परिवार अक्सर अपने सोने के सिक्के, गहने और कीमती धातु मिट्टी के बर्तन या फिर लकड़ी के संदूक में रखकर जमीन के नीचे दबा देते थे.

बाग, खेत, भूमिगत कक्ष और यहां तक कि कुएं जैसी छिपी हुई जगह को आमतौर पर चुना जाता था.

ऐसा इसलिए क्योंकि वहां चोरों के आने की संभावना काफी कम होती थी.

प्राचीन साम्राज्य को अक्सर प्रतिद्वंद्वी शासन और आक्रमणकारी सेना के हमले का सामना करना पड़ता था.

जब भी युद्ध की आशंका होती थी तो परिवार जल्दी से अपना कीमती सामान जमीन के नीचे दबा देते थे.

ऐसा इसलिए ताकि संघर्ष खत्म होने के बाद भी उसे वापस ले सकें. दुर्भाग्य से कई लोग जंग में मारे जाते थे या फिर वापस आने से पहले ही विस्थापित हो जाते थे.

इस वजह से खजाना सदियों तक दबा रह जाता था.