BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है.

टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का प्रमोशन हुआ है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है.

वहीं रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह सबसे उच्चतम ग्रेड में बने हुए हैं.

पिछले सत्र की तुलना में बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची से कई नामी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है, इनमें एक नाम दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी है.

ये 5 नाम हुए बाहर- मोहम्मद शमी, ईशान किशन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, मुकेश कुमार

No Rain Village: इस गांव में कभी भी नहीं होती बारिश…