मॉनसून में हेयर फॉल और डैमेज को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

बारिश के मौसम में नमी के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे बालों का टूटना, रूखापन, बाल बेजान होना आदि ज्‍यादा हो जाती हैं

इसलिए मौसम बदलने से पहले ही बालों को नमी से बचाने के लिए सबसे पहले स्कैल्प को स्वस्थ करें

स्कैल्प की हाइजीन है जरूरी- बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए घरेलू हेयर मास्क का उपयोग करना चहिए.

मॉनसून में बालों की देखभाल के लिए क्या-क्या करें?

तेल की मालिश- हफ्ते में एक बार सीसम या नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके बालों की मालिश करनी चाहिए

हेयर मास्क- ऐसे मौसम में हफ्ते में एक बार घरेलू हेयर मास्क का उपयोग करना चाहिए

हेयर लेंग्थ मास्क- सिर्फ बालों की जड़े ही नहीं, नीचे के बाल भी हेल्‍दी रखना जरूरी है। इसके लिए शहद, केला और योगर्ट मिलाकर एक मास्क बना सकते हैं