SIR के बाद यूपी की इन 5 विधानसभाओं में बढ़े सबसे अधिक वोटर्स

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने आज शुक्रवार (10 अप्रैल) को यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है.

नवदीप रिणवा ने बताया कि ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना की जाए तो कुल मतादाताओं में वृद्धि हुई है, यह वृद्धि 84,28,767 मतदाताओं की है.

अब अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 वोटर्स शामिल हैं. इनमें पुरुष मतदाता 7,30,71,061 है.

यह कुल वोटर्स का 54.54 परसेंट है. वहीं, महिला मतदाता की संख्या 6,09,09,525 जो कुल वोटर्स का 45.46 परसेंट है.

तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 4,206 है. यह 0.01 परसेंट से कम है.

किस जिले में कितने वोटर्स बढ़े, चलिए जानते है...

प्रयागराज- 3,29,421 वोटर्स की वृद्धि लखनऊ- 2,85,961 वोटर्स की वृद्धि बरेली- 2,57,920 वोटर्स की वृद्धि गाजियाबाद- 2,43,666 वोटर्स की वृद्धि जौनपुर- 2,37,590 वोटर्स की वृद्धि

US Iran War Ceasefire: क्या होता है सीजफायर? जानिये इसके नियम…