Free AC: आधार कार्ड पर पाएं एक मुफ्त AC, PM ने की स्कीम की घोषणा?  जानिये सच्चाई

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

जिसमें वो फ्री में एसी बांटने की स्कीम के बारे में बता रहे हैं. जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई.

इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक स्कीम के बारे में बात कर रहे हैं. जिसमें वो कह रहे हैं कि सरकार की तरफ से लोगों को आधार कार्ड दिखाए जाने पर एसी फ्री में बांटा जा रहा है.

पीआईबी के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर किया गया है, वीडियो पर बड़े अक्षरों में लिखा है FAKE.

'PIB फैक्ट चेक के मुताबिक ये वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाया गया फर्जी वीडियो है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. सतर्क रहें.