अजय देवगन से अनुपम खेर तक, भारतीय जीत से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स लिखा ये खास पोस्ट

रविवार को T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को पाकिस्तान पर शानदार जीत मिली.

इंडियन क्रिकेट टीम को मिली इस जीत पर बॉलीवुड से साउथ तक के सेलेब्स ने खुशी जताई.

अजय देवगन ने लिखा, "इस शानदार टीम ने जीत को आसान बना दिया है. क्या खेला है!

ममूटी ने ट्वीट किया, "आईसीसी मेन्स टी 20 वर्ल्डकप 2026 में पाकिस्तान पर जीत के लिए इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई. देश के लिए गर्व का पल."

अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा, "हो गया. सुपर 8 में एंट्री करने के लिए क्या शानदार परफॉर्मेंस है, बधाई हो मेन इन ब्लू, वी लव यू.

अनुपम खेर उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, “हर हर महादेव! जय भोलेनाथ। इंडिया वर्सेस पाक.”

अनिल कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर इंडियन क्रिकेट टीम की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “और ऐसे होता है (नेशनल फ्लैग, पंच और हाथ उठाए इमोजी). बहुत गर्व है इंडियन क्रिकेट टीम.”

भारत की जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, जानिए क्या लिखा