एयर फोर्स से BJP की ‘सीक्रेट कोर टीम’ तक: कौन थे चंद्रनाथ रथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति उस समय अचानक सन्न रह गई, जब BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई

चलिए जानते है कि, आखिर कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मौत ने सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी?

राजनीतिक गलियारों में चंद्रनाथ रथ को “पर्दे के पीछे का रणनीतिकार” कहा जाता था

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी परिवार और रथ परिवार के रिश्ते दो दशक से भी पुराने थे

2019 के आसपास चंद्रनाथ रथ आधिकारिक तौर पर सुवेंदु अधिकारी की टीम में शामिल हुए

उस समय अधिकारी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री थे। बाद में जब अधिकारी BJP में गए, तब भी रथ उनके साथ मजबूती से खड़े रहे।

BJP के अंदर उन्हें ऐसा व्यक्ति माना जाता था, जिस पर सुवेंदु अधिकारी आंख बंद कर भरोसा करते थे

भवानीपुर समेत कई हाई-प्रोफाइल चुनाव अभियानों में वे कोर टीम का हिस्सा रहे