नाना नाम से मिली पहचान, जानिये थिएटर से बॉलीवुड तक का सफर

फिल्मी दुनिया में जिस अभिनेता को सभी नाना पाटेकर के नाम से जानते थे, उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था.

जब कोई उन्हें विश्वनाथ या विशू कहकर बुलाता था तो उन्हें तुरंत अंदाजा हो जाता था कि सामने वाला उनके स्कूल या पुराने दौर का व्यक्ति है.

बाकी दुनिया के लिए वह नाना ही थे. समय के साथ नाना नाम इतना लोकप्रिय हो गया कि अभिनेता ने खुद भी इसे अपनी आधिकारिक पहचान बना लिया.

नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था. उन्होनें अपने अभिनय सफर की शुरुआत थिएटर से की और 1978 में फिल्म गमन के जरिए सिनेमा में कदम रखा.

इसके बाद उन्होंने अंगार, तिरंगा, क्रांतिवीर और राजनिती जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया.

वहीं 2007 में आई फिल्म वेलकम के उनके किरदार उदय शेट्टी ने लोगों को खुब हंसाया.

नाना पाटेकर को उनके अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले. वर्ष 2013 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया.

Nana Patekar Death: 13 साल की उम्र में फिल्मों के पोस्टर रंगे, 35 रुपये महीना कमाया