गणेश चतुर्थी 2026: अपनी राशि के अनुसार करें घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्‍थापना

गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करना शुभ माना जाता है

मेष और वृश्चिक राशि इन दोनों राशियों के जातकों के लिए लाल रंग शुभ होता है। इसलिए गणेश उत्सव पर लाल रंग की गणेश प्रतिमा या तांबे से बनी गणेश जी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए

वृषभ और तुला राशि इन राशियों के लिए सफेद रंग को शुभ माना जाता है। ऐसे जातक सफेद रंग की गणेश प्रतिमा, संगमरमर या चांदी से बनी मूर्ति स्थापित कर सकते हैं

मिथुन और कन्या राशि  इन राशियों के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। इसलिए हरे रंग की गणेश प्रतिमा स्थापित करना अच्छा होता है

कर्क और सिंह राशि कर्क राशि वालों के लिए सफेद रंग की गणेश प्रतिमा शुभ मानी जाती है। सीप से बनी गणेश प्रतिमा भी इनके लिए विशेष होती है

धनु और मीन राशि इन दोनों राशियों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। ऐसे जातक पीले रंग की गणेश प्रतिमा या पीतल की मूर्ति घर में स्थापित कर सकते हैं

मकर और कुंभ राशि  इनके लिए नीला रंग शुभ होता है। इसलिए इन राशियों के जातक नीले रंग की गणेश प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं।

पीकॉक इयररिंग्स का फिर बढ़ा महिलाओं में क्रेज, त्योहारों पर आप भी करें ट्राई