80% तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां, कमाल का है यह ऐप...

ब्रांडेड दवाइयां इतनी महंगी होती कि हर किसी के लिए खरीदना बस की बात नहीं.

आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए आज हम आपको एक ऐसे ऐप की जानकारी देने जा रहे हैं, जो दवाओं पर खर्च 80% तक कम जो जाएगा.

जन औषधि सुगम यह एक फ्री मोबाइल ऐप है, जिसे भारत सरकार के रसायन और उवर्रक मंत्रालय ने विकसित किया है.

इसका मकसद लोगों को उनके इलाके में मौजूद सरकारी जन औषधि केंद्रों के बारे में बताना है ताकि उन्हें बेहद कम रेट पर जेनेरिक दवाएं ढूंढ़ने में मदद मिले.

ऐप के जरिए मिलने वाली दवाएं बाजार में मिलने वाली आम दवाओं के मुकाबले 50-90% तक सस्ती होती हैं.

यानी कि इससे महीने का आपका दवाओं पर खर्च काफी कम हो जाएगा.

ऊपर से क्वॉलिटी भी अच्छी होती है क्योंकि ऐप में दवाओं की लैब टेस्टिंग और क्वॉलिटी (WHO-GMP सर्टिफाइड) से संबंधित जानकारियां भी होती हैं.

Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग