Gold Silver Price: आज चमक उठा सोना-चांदी, रातोंरात बढ़ गए दाम
पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद 20 अगस्त को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है.
MCX पर सोना करीब 700 रुपये चढ़ा है और चांदी 3,453 रुपये उछलकर ट्रेड कर रही है.
24 कैरेट गोल्ड रेट 430 रुपये उछलकर 15927 रुपये प्रति ग्राम पर है.
22 कैरेट का रेट 395 रुपये उछलकर 14600 रुपये पर है और 18 कैरेट का भाव 11,946 रुपये पर है.
22 कैरेट 10 ग्राम का रेट 1,68,426 रुपये के पास पहुंच गया है. दिल्ली की बात करें तो 10 ग्राम का भाव 1,68,599 रुपये पर है.
आज देशभर में चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. 10 ग्राम चांदी का भाव 2,942 रुपये है, जबकि 1 ग्राम चांदी की कीमत 255 रुपये पर पहुंच गई है.
वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का भाव 10,000 रुपये बढ़कर 2.55 लाख रुपये हो गया है.