आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम
आज करवा चौथ के माैके पर सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखी जा रही है.
आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,44,110 रुपये है, जबकि कल कीमत 1,44,100 रुपये थी.
यानी कि कीमतों में महज 10 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई है.
इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत कल 1,32,090 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 10 रुपये की तेजी के साथ 1,32,100 रुपये हो गई है.
18 कैरेट सोने का भाव आज प्रति 10 ग्राम 1,08,080 रुपये है, जबकि कल भी इसकी कीमत इतनी ही थी.
यानी कि 18 कैरेट वाले सेगमेंट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है.
चांदी की कीमत 2,19,900 से 2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में आज चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,20,000 रुपये है.