सोना 3300, चांदी 5000 रुपए सस्ती, लगातार तीसरे दिन टूटा भाव

सोना और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज किया गया है. सोना 3300 रुपए और चांदी 5000 रुपए तक सस्ता हो गया है.

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,300 रुपए गिरकर 1,62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,65,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

सोने में ये गिरावट लगातार तीसरे कारोबारी दिन दर्ज की गई है. 25 अगस्त को सोना 1,67,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था.

इसके बाद तीन कारोबारी सत्रों में इसकी कीमत कुल 4,700 रुपए यानी करीब 3 फीसदी घट चुकी है.

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. शुक्रवार को चांदी 5,000 रुपए टूटकर 2,45,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई.