Gold Price Today: एक दिन में 5000 से ज्यादा कम हुई सोने की कीमत; जानें अपने शहरका ताजा भाव?

सोने की कीमतों में पिछले दो दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लगा है.

आज 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें कम हुई हैं.

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 502 रुपये गिरकर 15442 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है. इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत 460 रुपये कम होकर 14155 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है.

24 कैरेट सोने की कीमत कल के 15944 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले गिरकर 15442 रुपये प्रति ग्राम हो गई.

22 कैरेट सोने की कीमत 460 रुपये प्रति ग्राम गिरकर 14,155 रुपये हो गई, जो कल 14,615 रुपये थी. 8 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,240 रुपये है

18 कैरेट सोने का रेट पिछले सेशन के 11,958 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले 376 रुपये प्रति ग्राम गिरकर 11,582 रुपये हो गया.

18 कैरेट सोने के आठ ग्राम की कीमत अब 92,656 रुपये है, जो 3,008 रुपये कम है.