फिर बढ़ी सोने की कीमत, जानें आपके शहर में आज कितना बढ़ा 24 ग्राम गोल्ड का भाव?

सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है.

बीते लगातार दो दिनों में सोने की कीमत में 78000 रुपये तक की भारी गिरावट आ चुकी है.

24 कैरेट सोने की कीमत 6500 रुपये बढ़कर 100 ग्राम के लिए 15,09,300 रुपये हो गई और 10 ग्राम के लिए 650 रुपये बढ़कर 1,50,930 रुपये हो गई.

यह बढ़ोतरी 19 मार्च को 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतों में क्रमशः 7140 रुपये और 71400 रुपये की भारी गिरावट के बाद हुई है.

इससे पहले, 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतों में क्रमशः 660 रुपये और 6600 रुपये की गिरावट आई थी.

18 मार्च से 19 मार्च के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर 7800 रुपये और 100 ग्राम पर 78000 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई थी.

चार भाषाओं में OTT पर रिलीज हुई ‘सीता पयानम’, जानें- कहां देखें