बढ़ गया सोने का रेट: चांदी भी हुई महंगी, जानें आज का भाव

सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला रूक गया है.

सर्राफा बाजार में रिटेल खरीदारों और स्टॉकिस्ट की बढ़ती डिमांड के चलते सोना 600 रुपये महंगा होकर 1,58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.

पिछले सत्र में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

चांदी में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और यह अपने पिछले बंद स्तर 2,43,400 प्रति किलोग्राम के बंद से 1,200 रुपये बढ़कर 2,44,600 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई.

अंबानी परिवार की छोटी बहू के लग्जरी स्टाइल ने उड़ाए सबके होश, करोड़ों का लुक किया कैरी