सोने ने मारी छलांग, 1 अक्टूबर को बढ़े दाम, जानें सोना- चांदी की ताजा कीमत

1 अक्टूबर को सोना महंगा तो चांदी स्थिर मिजाज में है.

सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 700 रुपए बढ़ गई है. आज सोना बढ़कर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.

कल तक यही सोना 1400 रुपए की गिरावट के साथ 1,48,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था.

आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में दो सत्रों से चल रही गिरावट थम गई और ये बढ़कर सीधा 1,49,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया.

आज चांदी की कीमत लगातार दूसरे सत्र में 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर नजर आ रहा है.

कल 30 सितंबर को भी ये मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में 2.32 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर था. चांदी ने लोगों को राहत दी है.

डांडिया खेलते समय नहीं उलझेंगे बाल, 5 हेयर स्टाइल्स बढ़ाएंगे आपके बालों की शोभा