Gold-Silver Rate: डेढ़ लाख के पार पहुंचा 10 ग्राम सोना, चांदी की भी तेज हुई चमक

आज भारत में 16 अप्रैल के दिन भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है.

आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1420 रुपये का उछाल आया है, जिससे कीमत 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है.

इसी तरह से आज प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,360 रुपये, 22 कैरेट का रेट 1,42,410 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,16,520 रुपये है.

अक्षय तृतीया का त्योहार 19 अप्रैल को मनाया जाना है. इस मौके पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जा रहा है.

आज 16 अप्रैल को चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,70,100 रुपये और प्रति 10 ग्राम की कीमत 2,701 रुपये है.

MI vs PBKS हेड टू हेड,जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल