Gold-Silver Rate: आज फिर सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव

अगर आप भी सोने की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो यह बढ़िया मौका है.

आज सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 1100 रुपये की गिरावट आई है. 22 और 18 कैरेट के भी दाम कम हुए हैं.

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें कल के हाई लेवल 1,47,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 1100 रुपये फिसलकर 1,46,170 के स्तर पर आ गई हैं.

22 कैरेट की भी कीमत कल के 1,35,000 से 1010 रुपये गिरकर 1,33,990 रुपये पर आ गई है.

18 कैरेट वाला सोना भी 830 रुपया सस्ता होकर आज 1,09,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.

17 देशों में फूटा डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?