Gold-Silver Rate Today: 1600 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड, 6000 से अधिक टूटी चांदी

आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 1.05 परसेंट की गिरावट आई है और चांदी का भाव 2.85% तक लुढ़का है.

आज शुरुआती सौदों में सोना करीब 1400 रुपये और चांदी 6150 रुपये से अधिक टूट गई है.

आज 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,46,750 से 1,47,980 रुपये के दायरे में है.

वहीं, गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,34,000 से 1,35,650 रुपये के बीच बना हुआ है.

आज MCX सिल्वर फ्यूचर्स में 2.8% की गिरावट आई है, जिससे कीमतें प्रति किलो 2,27,735 से 2,28,200 के आसपास आई गई हैं.

दिल्ली, चेन्नई जैसे शहरों में चांदी आज 2,45,000 से 2,55,000 प्रति किलो की कीमत पर बिक रही है.

तनिष्क के शोरूम में आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 13,610, प्रति 8 ग्राम 108,880 रुपये, प्रति 10 ग्राम 136,100 रुपये और प्रति 100 ग्राम 1,361,000 रुपये है.

इसके अलावा, 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए 14,847 रुपये और 100 ग्राम के लिए 1,48,470 रुपये है.

साथ ही, 18 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए 11,135 और 10 ग्राम के लिए 1,11,350 रुपये है.

Lucknow Fire Tragedy: 15 लोगों को निगल गई आग, जानिये कैसे हुआ यह दर्दनाक अग्निकांड