Good Friday 2026: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे

करीब 2000 साल पहले यीशु मसीह ने लोगों को दया करने, प्रेम और ईश्वर के मार्ग पर चलने की सलाह दी.

वे अपने इस प्रचार के जरिए लोगों पर प्रभाव डाल रहे थे लेकिन कुछ धार्मिक और राजनीतिक लोगों को ये पसंद नहीं आ रहा था.

खुद को धर्म का ठेकेदार कहने वाले कुछ लोगों ने उनपर आरोप लगाए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

यीशु को जिस क्रूस पर चढ़ाकर मौत दी गई उसे Crucifixion कहते हैं.

जिस दिन उन्हें मौत की सजा दी गई उसी दौरान उन्हीं से इस क्रूस को खिंचवाया गया.

बाद में इस पर लिटाकर उनके हाथ-पैरों पर कील ठोकी गईं. उन्हें काफी देर तक ऐसे ही क्रूस पर लटकाया गया.

अपने साथ हो रही इस क्रूरता के बावजूद उन्होंने कहा, हे ईश्वर इन्हें माफ कर देना क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं.

दरअसल, गुड का यहां अर्थ पवित्र, महान और शुभ होता है.

कहते हैं कि यीशु का बलिदान मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए था इसलिए इस डे को अच्छा यानी गुड माना जाता है.