टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी

देश के राज्यों की वित्तीय स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ राज्य टैक्स से अच्छी-खासी आय जुटा रहे हैं और टैक्स वसूली के मामले में सबसे आगे हरियाणा है.

फाइनेंशियल ईयर 2024-24 के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा टैक्स वसूली के मामले में सबसे आगे रहा है.

हरियाणा की कुल आय का 73.23 प्रतिशत हिस्सा खुद के टैक्स से आया.

मतलब साफ है कि हरियाणा अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा खुद ही जुटा रहा है.

अगर बात करें बिहार की तो यह टैक्स वसूली के मामले में सबसे पीछे हैं.

राज्य के कुल आय का केवल 24.50 प्रतिशित हिस्सा ही खुद के टैक्स से आया, जिसकी वजह से बिहार को केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद का सहारा लेना पड़ता है.