Health Tips: सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

कई लोगों को सोते समय भी ब्रेन स्ट्रोक आ जाता है और कई बार व्यक्ति को सुबह उठने पर इसका पता चलता है.

जानिए रात में स्ट्रोक आने की वजह, इसके लक्षण और बचाव के तरीके.

स्ट्रोक किसी भी समय आ सकता है, यहां तक कि रात में सोते समय भी. ऐसा तब होता है, जब दिमाग तक खून पहुंचाने वाली नस में खून का थक्का जम जाता है

या दिमाग की कोई नस फट जाती है. इन दोनों ही स्थितियों में दिमाग को नुकसान पहुंचता है.

कई बार व्यक्ति को पता ही नहीं चलता कि स्ट्रोक कब आया. उसे सुबह उठने पर शरीर में बदलाव महसूस होते हैं.

हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और दिल की कुछ बीमारियां स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती हैं.  इसके अलावा, धूम्रपान, शारीरिक गतिविधि की कमी और गलत खानपान भी जोखिम बढ़ाने वाले कारण हैं.

सुबह उठने पर दिखते हैं ये लक्षण

व्यक्ति को शरीर के एक तरफ हाथ या पैर में कमजोरी महसूस होती है.  कुछ लोगों का चेहरा एक तरफ झुक जाता है, जबकि कुछ को बोलने या दूसरों की बात समझने में परेशानी होती है. इसके अलावा, अचानक धुंधला दिखाई देना, चक्कर आना और चलने में संतुलन बिगड़ना भी स्ट्रोक के संकेत होते हैं.

स्ट्रोक आने पर क्या करना चाहिए?

अगर किसी व्यक्ति को सुबह उठने पर स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत मेडिकल मदद दिलानी चाहिए

मरीज को खुद से कोई दवा नहीं देनी चाहिए, क्योंकि दिमाग की नस फटने और खून का थक्का जमने से होने वाले स्ट्रोक का इलाज अलग-अलग होता है.

Gold-Silver Rate Today: सुबह- सुबह सोना हुआ धड़ाम, 1.85 लाख पर आई चांदी, जानिए ताजा रेट