रक्षाबंधन पर ये हैं बजट फ्रेंडली मिठाइयां, यहां देख लें लिस्ट
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है.
इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे का मुंह मीठा भी कराते हैं और मिठाई इस खुशी का जरूरी हिस्सा बन जाती है.
त्योहार के समय मिठाइयों की कीमत बढ़ जाती है, जिससे अच्छी क्वालिटी की मिठाई खरीदना कई बार बजट बिगाड़ सकता है.
मिठाई खरीदते समय जरूरी नहीं कि आप महंगी और प्रीमियम मिठाई ही लें. कई पारंपरिक मिठाइयां ऐसी हैं, जो स्वाद में अच्छी होने के साथ जेब पर भी ज्यादा भारी नहीं पड़तीं.
बेसन के लड्डू त्योहारों पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाईयों में से एक हैं.
बेसन, घी और चीनी से तैयार होने वाले इन लड्डुओं का स्वाद काफी अच्छा होता है और आप इन्हे कम मात्रा में लेकर भी पूरे परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं.
पेड़ा भी रक्षाबंधन के लिए एक अच्छा और किफायती विकल्प है. बाजार में दूध, मावा और अलग-अलग फ्लेवर के पेड़े आसानी से मिल जाते हैं.
Raksha Bandhan 2026: घर की चीजों को क्यों बांधते हैं राखी…