Holi 2026: यहां विधवा औरतें भी रंगों से जमकर खेलती हैं होली

रंगों का त्योहार होली पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

लेकिन उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वृंदावन में एक अनोखी परंपरा ने पूरे समाज का नजरिया बदल दिया है.

यहां विधवाएं अब खुलकर होली समारोह में हिस्सा लेती हैं और खुशी से फूल और रंग से होली खेलती हैं.

जिन विधवाओं को पहले त्योहारों से दूर रखा जाता था अब फिर से जिंदगी का जश्न मनाने लगी हैं.

वृंदावन में विधवाओं के होली मनाने का रिवाज ऑफीशियली 2013 में शुरू हुआ.

इस पहल को सुलभ इंटरनेशनल ने शुरू किया.

उनका मकसद उन विधवाओं को इज्जत और खुशी वापस दिलानी थी जो लंबे समय से चले आ रहे सामाजिक रिवाजों की वजह से अकेले रह रही थीं.