भगवान जगन्नाथ की पसंदीदा मिठाई और महाप्रसाद कैसे बनाते हैं?

उड़ीसा के पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ को हर दिन छप्पन भोग लगाया जाता है.

इन्हीं में से एक अत्यंत प्रिय और महाप्रसाद का मुख्य हिस्सा है 'सारा पापुड़ी' मिठाई

– 1 लीटर या करीब 4 कप फुल क्रीम दूध – 2 चम्मच चीनी – 1 पातल (साल के पत्तों से बनी पारंपरिक पत्तल या खली पात्र)

सबसे पहले एक भारी तले वाले गहरे बर्तन में 1 लीटर दूध डालें। अब गैस चालू करें और दूध को अच्छी तरह से गर्म कर लें

जब दूध में एक अच्छा उबाल आ जाए, तो गैस को तुरंत बंद कर दें। महाप्रसाद बनाने का असली काम इसके बाद शुरू होता है

दूध उबलने के बाद उसे गैस से उतार लें और कमरे के सामान्य तापमान पर धीरे-धीरे ठंडा होने के लिए छोड़ दें

इस दौरान बर्तन को पूरा न ढकें, बल्कि किसी जाली से ढक सकते हैं

जैसे-जैसे दूध सामान्य तापमान पर ठंडा होगा, वैसे-वैसे दूध की ऊपरी सतह पर फैट यानी मलाई की एक बहुत ही सुंदर और मोटी परत जमने लगेगी

दूध को बिना हिलाए-डुलाए पूरी तरह ठंडा होने दें ताकि मलाई एकदम ठोस, एकसार और गोल आकार में अपनी जगह बना ले

एक पतले चम्मच या चाकू की मदद से मलाई के किनारों को बर्तन से अलग करें

अब इसके ऊपर दो चम्मच चीनी को चारों तरफ अच्छी तरह से छिड़क दें

आप चाहें तो चीनी के साथ-साथ इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं, हालांकि प्रभु के मूल प्रसाद में सादगी ही इसकी मुख्य पहचान है