चक्रवात 'अर्नब' कितना खतरनाक, आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा भीषण तूफान

बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब विकराल रूप धारण कर चुका है.

यह सिस्टम लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है और इसके एक 'अति भीषण चक्रवात' में तब्दील होने की पूरी संभावना है.

मौसम विभाग और तटीय प्रशासन ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

चक्रवात 'अर्नब' 28 अक्टूबर (मंगलवार) की सुबह या दोपहर के दौरान आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार कर चुका है

यह मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के बापाटला और विशाखापत्तनम के बीच के तटीय इलाकों से टकराएगा.

जब यह चक्रवात तट से टकराएगा, उस दौरान हवा की रफ्तार बेहद खतरनाक स्तर पर होगी.

IMD के अनुसार, इस दौरान अधिकतम निरंतर हवा की गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो बढ़कर 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक के तेज झोंकों में बदल सकती है.