कितनी फास्ट है Apple की नई A20 प्रो चिप, फोन को कितना करेगी तेज?
Apple ने आखिरकार अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठा दिया है.
नए iPhone 18 Pro को Intelligence, पर्फोमेन्स, Battery और Camera के स्तर पर बड़े अपग्रेड मिले हैं.
इन बदलावों के बीच A20 Pro को कंपनी ने iPhone में अब तक इस्तेमाल की गई सबसे तेज चिप बताया है.
आइए जानते हैं कि Apple की नई A20 प्रो चिप कितनी फास्ट है और फोन को तेज कितना करेगी.
कितना तेज है A20 Pro का CPU?A20 Pro में 6-Core CPU दिया गया है, जिसमें 2 नए Super Cores और 4 Efficiency Cores हैं.
नए Super Cores पिछली पीढ़ी के मुकाबले 20 प्रतिशत तक तेज हैं. कंपनी का कहना है कि ये Super Cores किसी भी स्मार्टफोन में अब तक के सबसे तेज हैं.
नई चिप में 7-Core GPU दिया गया है. Apple के मुताबिक, इससे पर्फोमेन्स में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी मिलती है.
GPU में Faster Graphics Rendering और बेहतर AI पर्फोमेन्स के लिए बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने High-End Gaming को ध्यान में रखते हुए Microarchitectural Improvements भी किए हैं.