धनतेरस पर कितने दीपक जलाने चाहिए और कहां रखने चाहिए?
धनतेरस पर 13 दीपक जलाने की परंपरा है। इन दीपकों को घर के अलग-अलग शुभ स्थानों पर रखने का विधान है
13 दीपक कहां-कहां रखने चाहिए, चलिए जानते है
पहला दीपक: घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिण दिशा की ओर (यमराज के निमित्त, जिससे अकाल मृत्यु का भय टलता है)
1. दूसरा दीपक: पूजा घर में (माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव के सामने).
2. तीसरा दीपक: तुलसी के पौधे के पास
1. चौथा दीपक: घर के मुख्य द्वार पर दाहिनी (सीधे) तरफ
2. पांचवां दीपक: घर के मुख्य द्वार पर बाईं तरफ
1. छठवां दीपक: घर के आंगन या पीपल के पेड़ के पास.
2. सातवां दीपक: घर के पास किसी मंदिर में
1. आठवां दीपक: रसोई घर में.
2. नौवां दीपक: घर की तिजोरी या धन रखने वाले स्थान के सामने.
3. दसवां दीपक: घर की छत पर
1. ग्यारहवां दीपक: घर की किसी खिड़की के पास.
2. बारहवां दीपक: बाथरूम या शौचालय के पास.
3. तेरहवां दीपक: घर के पास किसी चौराहे पर