भारत-पाक सीमा पर लगी इलेक्ट्रिक फेंसिंग में कितना दौड़ता है करंट?

भारत-पाक सीमा पर दुश्मनों से सुरक्षा के लिए खतरनाक इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाई गई है.

यह पल्स तकनीक पर काम करती है, जिससे घुसपैठियों को तेज बिजली का झटका लगता है.

चलिए जानें इसमें कितना करंट होता है.

भारत-पाकिस्तान की कुल 3,323 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 'कॉम्प्रिहेंसिव इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम' यानी CIBMS लागू किया गया है.

इसके तहत पुरानी और साधारण कटीली बाड़ को हटाकर स्मार्ट और इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाई जा रही है.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा अपनाई गई यह नई प्रणाली मैदानी और बेहद संवेदनशील इलाकों में घुसपैठियों के लिए एक अभेद्य दीवार की तरह काम करती है.

यह सिस्टम हर मौसम में सीमा की चाक-चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करता है.