नेपाल से कितना सोना ला सकते हैं भारत, जाने नियम?

नेपाल से भारत सोना लाने के लिए एक सीमित मात्रा तय कर दी गई है, जिसमें आप अपने देश में ड्यूटी-फ्री सोना लेकर आ सकते हैं.

नेपाल या किसी भी अन्य देश से भारत लौटते समय सीमित मात्रा में ड्यूटी-फ्री सोना लेकर भारत आ सकते हैं.

इस स्थिति में महिलाएं अपने साथ 40 ग्राम तक के सोने के गहने बिना कोई सीमा शुल्क दिए ला सकती हैं.

 पुरुषों के लिए यह छूट 20 ग्राम गहनों तक सीमित रखी गई है, जबकि एक साल से अधिक समय से बाहर रह रहे बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ इस छूट के हकदार होते हैं.

सीमा शुल्क विभाग की यह छूट केवल पहने जाने वाले पारंपरिक सोने के आभूषणों पर ही लागू होती है.

यदि कोई यात्री अपने साथ सोने के सिक्के, बार या बिस्कुट लेकर आता है, तो उस पर पहले ही ग्राम से पूरा टैक्स चुकाना पड़ता है.

जो नागरिक लगातार 6 महीने से अधिक समय तक विदेश में रहे हैं, वे भारत में अपने साथ अधिकतम 1 किलोग्राम तक सोना ला सकते हैं. 

हालांकि, तय छूट से ज्यादा मात्रा में लाए गए सोने पर कस्टम्स ड्यूटी चुकाना अनिवार्य है.