सालभर में कितना बदल गया पहलगाम, जानें अब कितनी संख्या में आ रहे टूरिस्ट?

22 अप्रैल साल 2025 को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष टूरिस्ट को आतंकियों ने निशाना बनाया था.

चलिए जानते है कि एक साल में क्या बदला.

आतंकी हमले के बाद कभी रौनक से भरी यह घाटी लगभग वीरान हो गई थी. लेकिन अब, एक साल के भीतर तस्वीर काफी बदल चुकी है.

पहलगाम फिर से पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार हो रहा है, हालांकि यह वापसी पूरी तरह से सामान्य नहीं कही जा सकती.

हमले के बाद प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर भरोसा बहाल करने की कोशिश की.

देशभर से पर्यटक एक बार फिर यहां पहुंचने लगे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कश्मीर के दूसरे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ बढ़ रही है

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में एक महीने के भीतर ही 2.5 लाख से ज्यादा सैलानी पहुंचेय

आंकड़ों के मुताबिक, मई 2025 से अप्रैल 2026 के बीच पहलगाम में करीब 4.5 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे, जो पहले के मुकाबले 65-70 फीसदी कम है.

पहले यहां हर साल 12 से 15 लाख तक सैलानी आते थे.

एक ही झटके में सोना 1500 रुपये हुआ महंगा, जानिये आपके शहर में सोने का भाव