वेनेजुएला में कितने हो जाते हैं भारत के 1000, जानें रुपये की कीमत?
किसी भी देश की आर्थिक स्थिति, महंगाई और मॉनेटरी पॉलिसी के आधार पर उसकी करेंसी की वैल्यू में काफी बदलाव आ सकता है.
वेनेजुएला में कई सालों के आर्थिक संकट और काफी ज्यादा महंगाई की वजह से देश की करेंसी सिस्टम में बड़े बदलाव हुए हैं.
इसी बीच आइए जानते हैं कि आखिर वेनेजुएला में भारत के ₹1000 की कीमत कितनी होती है.
अभी ₹1000 की वैल्यू लगभग 8,927.61 वेनेजुएला बोलिवर है. इसी के साथ एक्सचेंज रेट के मुताबिक ₹1 की वैल्यू लगभग 8.92 VES है.
लंबे वक्त से चली आ रही आर्थिक समस्याओं और काफी ज्यादा महंगाई की वजह से वेनेजुएला ने अपनी करेंसी से बार-बार जीरो हटाए हैं.
2021 में वेनेजुएला ने पिछली सॉवरेन बोलीवर करेंसी से 6 जीरो हटाने के बाद बोलीवर डिजिटल शुरू किया.
वेनेजुएला की पुरानी करेंसी के आधार पर हिसाब किताब करने पर लाखों या फिर करोड़ों बोलीवर दिख सकते हैं. इससे मौजूदा डिजिटल करेंसी से तुलना करने पर कन्फ्यूजन पैदा होता है.
5 ग्राम से कम सोने में बन जाएगी रिंग, देखिए सस्ते-टिकाऊ गोल्ड की अंगूठी