कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, जाने कहां-कहां से होती कमाई?

केरल के नए सीएम वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ले ली है.

आइए जानें कि वे कितने अमीर हैं, उनके पास कितना रुपया-पैसा है और उनकी कमाई कहां-कहां से होती है.

केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की कुल नेटवर्थ यानी संपत्ति 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की है.

इसके साथ ही उन पर कुछ वित्तीय देनदारियां भी दर्ज हैं. करोड़ों रुपये के मालिक होने के बावजूद वीडी सतीशन के सिर पर कर्ज का बोझ भी है.

उनके द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए एफिडेविट के अनुसार, उनके ऊपर वर्तमान में करीब 41.45 लाख रुपये का कर्ज बकाया है.

इस कर्ज के बाद भी उनकी कुल आर्थिक स्थिति काफी मजबूत और स्थिर दिखाई देती है.

केरल चुनाव 2026 के समय दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके और उनकी पत्नी के पास कुल 73 हजार रुपये की नकदी मौजूद थी.

केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें हर महीने मिलने वाली मूल सैलरी लगभग 1,85,000 रुपये प्रति माह तय की गई है, इसके अलावा कई सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी.

केरल के नए CM बने वीडी सतीशन, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ