इस देश में पैसे की जगह चलते हैं पत्थर, वहां क्यों नहीं पहुंचा मॉनेटरी सिस्टम?
दुनिया में एक जगह ऐसी है जहां पर आज भी करेंसी के तौर पर पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है.
आइए जानते हैं कौन सी है वह जगह और आखिर वहां तक मॉनेटरी सिस्टम क्यों नहीं पहुंच पाया.
प्रशांत महासागर में स्थित यप द्वीप पर पारंपरिक रूप से बड़े पत्थरों का इस्तेमाल मुद्रा के तौर पर किया जाता रहा है.
राई स्टोन्स के नाम से जाने जाने वाले यह बड़े गोल चूना पत्थर के डिस्क बीच में छेद वाले होते हैं और इनका वजन कई टन हो सकता है
रोजमर्रा के लेनदेन के लिए अब आधुनिक मुद्रा का इस्तेमाल होता है लेकिन द्वीप पर राई स्टोन्स की सांस्कृतिक और पारंपरिक भूमिका आज भी जरूरी है.
आज द्वीप पर लगातार खरीदारी के लिए अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल होता है. हालांकि यह पत्थर अभी भी जरूरी सामाजिक और सांस्कृतिक लेनदेन से जुड़े हुए हैं.
इनमें शादियां, जमीन के सौदे, विवाद का निपटारा और बड़े राजनीतिक समझौते शामिल हैं.
Wired या Wireless Internet? जानिए घर के लिए कौन सा कनेक्शन है बेहतर
Learn more