इस मंदिर में राक्षस को लगता है भोग, 800 साल से जारी है अनोखी परंपरा

राजस्थान के पाली जिले में स्थित मां शीतला का यह प्राचीन मंदिर एक ऐसी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है.

पाली जिले में स्थित शीतला माता मंदिर पाली को लगभग 800 वर्ष पुराना बताया जाता है.

यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां से जुड़ी कई चमत्कारी मान्यताएं भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं.

मंदिर के गर्भगृह में मां शीतला की चार भुजाओं वाली प्रतिमा स्थापित है, जिसे बेहद शक्तिशाली माना जाता है.

मंदिर परिसर में एक ऐसी ओखली बनी हुई है, जिसे लेकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं.

इस मंदिर की सबसे अनोखी परंपरा यही है कि यहां भक्त सबसे पहले एक राक्षस को भोग अर्पित करते हैं, उसके बाद ही मां शीतला की पूजा की जाती है.

यह परंपरा सुनने में जितनी अजीब लगती है, इसके पीछे की कथा उतनी ही रोचक और आस्था से भरी हुई है.

गणगौर पर साड़ी के साथ पहनें ये लेटेस्ट ‘लॉन्ग मंगलसूत्र’…