किस खाड़ी देश में सबसे महंगा बिकता है पानी?

खाड़ी देशों में बोतल बंद पानी की कीमत भारत की तुलना में काफी अलग है.

आइए जानते हैं कि वहां पानी की कीमत कितनी ज्यादा है.

गल्फ को ऑपरेशन काउंसिल देशों में बोतलबंद पानी की कीमतों के मामले में कुवैत अक्सर सबसे ऊपर आता है.

रेगुलर पीने के पानी की एक स्टैंडर्ड 1.5 लीटर बोतल की कीमत लगभग 0.14 कुवैती दिनार होती है.

यह लगभग ₹38 से ₹40 के बराबर है. लेकिन कुछ इम्पोर्टेड या फिर प्रीमियम ब्रांड की बोतलें ₹125 प्रति लीटर तक भी पहुंच जाती हैं.

यूनाइटेड अरब अमीरात में खासकर दुबई जैसे शहरों में बोतल बंद पानी की कीमतें भी काफी ज्यादा रहती हैं.

एक रेगुलर 1.5 लीटर बोतल की कीमत आमतौर पर AED 2 और AED 3 के बीच होती है.

यह लगभग ₹45 से ₹68 होती है. प्रीमियम ऑप्शन की कीमत ₹225 तक पहुंच जाती है.

सऊदी अरब में 1.5 लीटर पानी की बोतल की औसत कीमत लगभग SAR 2.28 यानी ₹50 के बराबर है.

लोकल तौर पर बनाए गए ब्रांड काफी सस्ते होते हैं. लेकिन प्रीमियम ब्रांड की कीमत ₹400 तक पहुंच जाती है.