Independence Day 2026: आजादी के समय भारत की आबादी कितनी थी, जानिये

भारत इस साल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है.

15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी और तभी से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है

1947 में भारत की आबादी करीब 34 करोड़ (340 मिलियन) थी. इसके बाद जनसंख्या बढ़ने की स्पीड तेज हुई.

1951 की जनगणना में भारत की आबादी करीब 36.1 करोड़ दर्ज की गई थी. इसके बाद अगले तीन दशकों में आबादी तेजी से बढ़ी और 1981 तक यह करीब 68.3 करोड़ पहुंच गई.

साल 2001 में भारत की आबादी 100 करोड़ यानी 1 अरब से ज्यादा हो गई. वहीं 2011 की जनगणना में देश की आबादी करीब 121 करोड़ दर्ज की गई थी. इस दौरान दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर घटकर 17.7 फीसदी रह गई.

2026 में भारत की आबादी करीब 147.66 करोड़ है.  ऐसे में 1947 के करीब 34 करोड़ से तुलना करें तो देश की आबादी चार गुने से भी ज्यादा हो चुकी है.

भारत अब दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों की लिस्ट में शामिल और उसकी आबादी दुनिया की कुल आबादी का करीब 17.8 फीसदी है.

Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख