Independence day 2026: जब भारत आजाद हुआ तब दुनिया में कितने देश थे
15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है.
जब 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था तब दुनिया का नक्शा आज से काफी अलग था.
एशिया और अफ्रीका के बड़े हिस्से यूरोपीय औपनिवेशिक शासन के अधीन थे. इसी के साथ कई इलाके आजादी की तरफ बढ़ रहे थे.
1947 में लगभग 74 आजाद देश थे और आज दुनिया में आमतौर पर 195 देश माने जाते हैं.
नए देश बनने की प्रक्रिया 21वीं सदी में भी जारी रही है.
पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन, इंडोनेशियाई कब्जे और संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में हुए बदलाव के लंबे संघर्ष के बाद 20 मई 2002 को तिमोर लेस्ते आजाद हुआ.
जनमत संग्रह के बाद 3 जून 2006 को मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की. इसके बाद सर्बिया और मोंटेनेग्रो संघ के विघटन के बाद सर्बिया एक आजाद देश बन गया.
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षत, जानिये कितनी मिलेगी फीस