10 साल में पहली बार चीनी खरीदेगा भारत, जानें कहां से करेगा इंपोर्ट?
भारत में चीनी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.
चीनी की इस महंगाई का असर आम आदमी की रसोई से लेकर चाय, दूध, मिठाइयों, जूस और चॉकलेट उद्योग तक व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है.
भारत करीब 10 साल में पहली बार वैश्विक बाजार से चीनी का आयात करने जा रहा है.
इस बार देश में उत्पादन कम होने के साथ-साथ घरेलू मांग में काफी बढ़ोतरी देखी गई.
इसके अलावा गन्ने का बड़ा हिस्सा एथेनॉल बनाने में डायवर्ट होने से सरकारी इन्वेंट्री में कमी आई है.
मांग और आपूर्ति के बीच इस अंतर को और बढ़ाने में पिछला निर्यात का फैसला भी जिम्मेदार रहा है
जब सरकार ने नवंबर 2025 में 1.5 से 2 मिलियन टन चीनी निर्यात की अनुमति दी थी, जिसमें से 8 लाख टन चीनी पहले ही देश से बाहर जा चुकी थी.
इस मंदिर में राक्षस को लगता है भोग, 800 साल से जारी है अनोखी परंपरा
Learn more