जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, जानें किराया

भारतीय रेलवे ने आज 17 जुलाई 2026 को देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन (NaMo Green Rail) लॉन्च कर एक नया इतिहास रच दिया है.

जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली इस 10 डिब्बों की अत्याधुनिक ट्रेन में एक साथ 2,600 यात्री सफर कर सकेंगे

जो पर्यावरण को बिना कोई नुकसान पहुंचाए केवल पानी की भाप छोड़ेगी.

हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद जंक्शन और सोनीपत के बीच के व्यस्त मार्ग को कवर करेगी.

हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से शुरू होकर जींद सिटी, पांडु पिंडारा जंक्शन, ललित खेड़ा हॉल्ट, भंभेवा, इसापुर खेड़ी हॉल्ट, बुटाना हॉल्ट, खंदराई हॉल्ट, गोहाना जंक्शन, रभड़ा हॉल्ट, लाठ हॉल्ट, मोहाना और बरवासनी हॉल्ट होते हुए सोनीपत न्यू तक पहुंचेगी.

रेलवे ने आम जनता की जेब का ख्याल रखते हुए इस रूट का न्यूनतम किराया मात्र 5 रुपये और पूरे 89 किमी के सफर का अधिकतम किराया सिर्फ 25 रुपये तय किया है.

जींद से शुरू होकर जींद सिटी या पांडू पिंडारा के लिए किराया ₹5, भांबेवा के लिए ₹10, गोहाना के लिए ₹15, मोहाना के लिए ₹20