भारत के सबसे महंगे CEO: 176 करोड़ का पैकेज, जानिये कौन हैं विजय कुमार?

आईटी सेक्टर में इस समय HCLTech के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर सी. विजयकुमार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.

इसका कारण है उनकी रिकॉर्ड तोड़ सैलरी पैकेज. साल 2026 में सी. विजयकुमार को करीब 176.47 करोड़ रुपये का कुल अप्रेजल मिला है

जिसके साथ ही वो भारत के सबसे अधिक सैलरी पाने वाले आईटी CEO बन गए हैं. ये पैकेज पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 67% ज्यादा है.

सी. विजयकुमार पिछले कई सालों से HCLTech से जुड़े हुए हैं.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक इंजीनियर के तौर पर की थी और धीरे-धीरे अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए वो उतनी ऊंचाईयों पर पहुंचे.

फिर साल 2016 में उन्हें HCLTech का CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया.

उनके नेतृत्व में कंपनी ने डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया है.

CJP Protest: दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, बंगाल से आ रहे 2 हजार CRPF जवान