Inflation: पेट्रोल- डीजल के बाद मुंबई में महंगी हुईं सब्जियां, जानें कैसे

हाल ही में देशभर में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर दबाव बना था.

वहीं अब देश की मायानगरी कही जाने वाली मुंबई में सब्जियों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं.

थोक बाजार में सब्जियों के दाम करीब 20% बढ़ चुके हैं, जबकि खुदरा बाजार में कीमतें इससे भी ज्यादा बढ़ी हैं.

मटर, फ्रेंच बीन्स और सेम जैसी सब्जियां मुंबई और नवी मुंबई के कई इलाकों में 100 रुपये किलो से ऊपर बिक रही हैं.

पहले 400-500 रुपये में 2-3 दिन की सब्जियां आ जाती थीं, लेकिन अब सामान्य सब्जियां भी महंगी हो गई हैं.

Summer Gardening Tips: गर्मियों में कौन से फूल वाले पौधे लगाना रहेगा बेस्ट