इनवर्टर एसी या नॉन-इनवर्टर एसी, जानें कौन ज्यादा खाता है बिजली?

गर्मी शुरू होते ही AC खरीदने में सबसे बड़ा सवाल इनवर्टर और नॉन-इनवर्टर AC को लेकर होता है.

जानें कौन कम बिजली खाता है, कूलिंग और फायदे क्या हैं?

अगर आसान भाषा में समझें तो इनवर्टर AC अपने कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा कर सकता है.

मतलब अगर कमरा थोड़ा ठंडा हो गया है तो यह धीरे काम करेगा और कम बिजली खाएगा.

वहीं नॉन-इनवर्टर AC में ऐसा नहीं होता. उसका कंप्रेसर या तो पूरी ताकत से चलता है या पूरी तरह बंद हो जाता है.

इसी वजह से नॉन-इनवर्टर AC ज्यादा बिजली खर्च करता है. रिपोर्ट के मुताबिक इनवर्टर AC में कंप्रेसर को 40%, 60%, 80% जैसी अलग-अलग क्षमता पर चलाया जा सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है.

सोने की कीमत में उछाल, सस्ती हुई चांदी, जानें 18K, 22K और 24K गोल्ड के ताजा भाव