iOS 27 Update: इन iPhone मॉडल्स को नहीं मिलेगा iOS 27 अपडेट, जानिये वजह

ऐप्पल की iOS 27 अपडेट की पहली झलक का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है.

8 जून से शुरू होने वाली ऐप्पल की वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 में इस अपडेट को रिवील कर दिया जाएगा.

इसके साथ ऐप्पल iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27 समेत दूसरी सॉफ्टवेयर अपडेट का भी ऐलान कर सकती है.

iOS 27 के साथ सिरी के एआई वर्जन को भी रोलआउट किया जाएगा.

iOS 27 Update में क्या-क्या मिलेगा?

iOS 27 का सबसे खास फीचर सिरी का नया एआई वर्जन होगा. सिरी अब एक असिस्टेंट न रहकर चैटजीपीटी और जेमिनी की तरह एक एआई चैटबॉट के समान काम करेगा.

नई अपडेट अपने साथ फोटो एडिटिंग के लिए एक्सटेंड, इनहैंस और रिफ्रेम के ऑप्शन्स लेकर आएगी. इनकी मदद से फोटो में एडिशनल कंटेट जनरेट और फोटोज का परस्पेक्टिव भी बदला जा सकेगा.

iOS 27 अपडेट आईफोन 12 के बाद लॉन्च हुए मॉडल को सपोर्ट करेगी. यानी आईफोन 12 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज, आईफोन 14 सीरीज, आईफोन 15 सीरीज, आईफोन 16 सीरीज और आईफोन 17 सीरीज को iOS 27 से अपडेट किया जा सकता है.