iPhone यूजर्स सावधान: Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update...

Apple ने अपने iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए एक जरूरी सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है.

कंपनी ने iOS 26.6.1, iPadOS 26.6.1 और macOS Tahoe 26.6.2 अपडेट को रोलआउट किया है.

इस अपडेट्स में कुल 29 सेफ्टी कमियों को दूर किया गया है.

29 में से 21 सेफ्टी कमी सिर्फ WebKit से जुड़ी हुई हैं. दरअसल, WebKit का इस्तेमाल Safari समेत कई Apple फीचर्स और ऐप्स में होता है.

ऐसे में इन कमियों का साइबर अपराधी आसानी से लोगों की जानकारी को चुराने के लिए उठा सकते थे.

iPhone और iPad मॉडल में iOS 26 और iPadOS 26 का सपोर्ट नहीं है, उनके लिए भी Apple ने अपडेट जारी किया है.

ऐसे डिवाइस के लिए iOS 18.7.10 और iPadOS 18.7.10 उपलब्ध कराए गए हैं.

देश में कहां-कहां चल रहा जेन-जी और जेन-अल्फा का प्रदर्शन?