इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव ने दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 के शेड्यूल की तारीख पर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा अपडेट दिया.

बीसीसीआई सचिव ने कहा, "हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं.

फिलहाल, हम पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेंगे."

पहले सामने आई कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि शेड्यूल को दो चरण में जारी किया जाएगा.

बताया गया था कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले हाफ का शेड्यूल क्लियर कर दिया है.

आईपीएल शेड्यूल जारी करने में देरी चुनाव के कारण हो रही है. शेड्यूल को अलग-अलग चरण में भी चुनाव के कारण ही जारी किया जाएगा.

कुछ वक्त पहले सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि आईपीएल के आने वाले सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो सकती है.

वहीं खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि पहले तारीख 26 मार्च से 30 मई के बीच बताई जा रही थी.

असल तारीख तो आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद ही सामने आएगी.

बेहद खूबसूरत हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, देखें तस्वीरें